भरत भारद्वाज
फरसगाँव – रांधना रोड पर पासंगी पुल के पास 27 अगस्त रविवार को चलती हीरो स्कूटी में अचानक आग लगी गनीमत रही की स्कूटी चालक युवक उतर अपनी जान बचा लिया लेकिन 10 मिनट में स्कूटी पूरी तरह जलकर खराब हो गया ।
जानकारी के अनुसार ग्राम बानगांव निवासी 20 वर्षीय युवक पंकज बघेल अपनी दीदी को फरसगांव छोड़कर वापस जाने के दौरान लगभग 3:30 बजे पासंगी पुल के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई, जब वह पीछे पलट कर देखा की स्कूटी में आग लगी हुई थी ,उसने जान बचाने तत्काल स्कूटी को खड़ा कर दूर भाग गया । लगभग 20 मिनट में स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गया । घटना की खबर लगते ही फरसगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर जांच कर रही है ।
