गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक दिवसीय आमसभा… बरसते पानी के बीच नगरी के बजरंग चौक में किया जा रहा बड़ा आमसभा का आयोजन.. अपनी मांगों का निराकरण हेतु राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपें ज्ञापन… आगामी विस चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा आमसभा…

अभिनव अवस्थी

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक दिवसीय आमसभा…
बरसते पानी के बीच नगरी के बजरंग चौक में किया जा रहा बड़ा आमसभा का आयोजन..
अपनी मांगों का निराकरण हेतु राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपें ज्ञापन…
आगामी विस चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा आमसभा…
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी सिहावा विधानसभा में उतार सकती है अपना प्रत्याशी…
मंच पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम, श्याम सिंह मरकाम राष्ट्रीय महासचिव, हेमलाल मरकाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोकेश्वरी नेताम प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह नेताम जिला अध्यक्ष,जिला संयोजक मयाराम नागवंशी सोप सिंह मांडवी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद…
आम सभा को संबोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ते हैं और हमेशा जंगल की हम सुरक्षा करते हैं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस हमारे आदिवासियों के साथ हमेशा कुटाराघात करती है आगामी चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कमर कसकर चुनाव लड़ेगी और इस हवा विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपना परचम लहराएगी
इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री एवं जिला संयोजक धमतरी मायाराम नागवंशी ने कहा कि हम हमेशा सामाजिक हितों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और भाजपा और कांग्रेस हमेशा धोखा देती आ रही है जंगल क्षेत्र में नाहर नाली के विस्तार की बात हो और शिक्षा के क्षेत्र पर वनांचल क्षेत्र में कॉलेज खोलने की मांग हो जो कि अब तक वह मांग पूरा नहीं हुआ है कई बार जमीन की लड़ाई लड़ चुके हैं किंतु हमारी मांग को पूरा नहीं किया जाता नागवंशी ने कहा कि समान नागरिकता संहिता बिल यू सी सी को आदिवासी वर्ग से पृथक रखा जाए आदिवासी समुदाय अपने अलग रीति रिवाज परंपरा रूढ़ि के अनुसार जीवन यापन करते हैं हमारी परंपरा अवरुद्ध होने से हम आदिवासियों के साथ ही पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव पड़ने का डर बना हुआ है वनांचल क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए जब बात आता है तो वन विभाग द्वारा रोक लगा दिया जाता है किंतु वहीं भारत माला प्रोजेक्ट के लिए अब तक कोई रोक नहीं लगा हजारों पेड़ काट डाले गए जो कि हम आदिवासियों के साथ आना चार है मणिपुर में आदिवासियों के साथ हो रहे हिंसा अमानविय कृत महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर राज्य में शांति बहाली हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही
आमसभा में एवन नेताम, अनिल कुंजाम, देवराज नेताम, अर्जुन मांडवी, मानकी कुंजाम, महेंद्र नेताम, गनराज, देवानंद मांडवी, योगेंद्र नेताम,शिव मांडवी, चिंताराम वटी, प्रीतम, समारू राम कवाची, संतोषी मरकाम, आदि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Express MPCG