अवैध गांजा के परिवहन पर थाना दोरनापाल, जिला सुकमा पुलिस की बड़ी कार्यवाही


योगेंद्र सिंह बैस

दोरनापाल पुलिस की मिला सफलताजिसमे 154 कि०ग्रा० अवैध गांजा के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार । आरोपीयों से अवैध गांजा, परिवहन हेतु प्रयुक्त स्कापियों वाहन एवं मोटरसायकल सहित जप्त किया गया जिसका कीमती 24.05,170/ रू. की है…जिले में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ गांजा की रोकथाम के लिए विशेष अभियान के तहत् श्री किरण चव्हाण पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दोरनापाल श्री निशांत पाठक के मार्गदर्शन में थाना दोरनापाल पुलिस द्वारा एक सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन CG-15-B- 9417 में अवैध रूप से गांजा परिवहन करने की सूचना पर चेकिंग कार्यवाही करते हुए आरोपीगण (1) विप्रो सरकार पिता चितरंजन सरकर उम्र 28 वर्ष, जाति क्षत्रिय, साकिन एम. व्ही. 117, कांदापल्ली थाना पोडिया जिला मलकानगिरी (ओडिसा) (2) सिंगा माड़ी पिता जोगा उम्र 34 वर्ष, जाति कोया, साकिन गागोरोमेटला, थाना कालीमेला, जिला मलकानगिरी (ओडिसा) (3) मनीष दास पिता मानिक दास उम्र 25 वर्ष जाति पनका साकिन ग्राम भीमपुरी थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली (छ0ग0) (4) इंदरमन पटेल पिता मुखीराम पटेल उम्र 33 वर्ष जाति मरार साकिन घोघरीखुर्द, थाना कवर्धा, जिला कवर्धा (छ0ग0) के संयुक्त कब्जे के स्कार्पियो वाहन से कुल 06 बोरी में 38 पैकेट भुरे रंग के प्लास्टिक टेप से लपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर आरोपीयो के विरूद्ध मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपीयो से बरामद अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 154.770 किलोग्राम जिसका कीमती करीबन 15,47,770/00 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपीयो को गिरफ्तार कर आरोपीयो के विरूद्ध थाना दोरनापाल में अपराध क्रमांक 32/2023 धारा 20 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Express MPCG