फागु यादव
2023 विधानसभा चुनाव हेतु कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 से चुनाव लड़ने पार्टी प्रक्रिया अनुसार वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता शंभू मरकाम ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत देवांगन व शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा के समक्ष अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचकर अपना आवेदन जमा किया है। 24 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 से कांग्रेस दावेदारों की सूची में कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम सहित कुल 11 दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। मिली जानकारी अनुसार वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता शंभू मरकाम पिछले 30 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने पहली बार 2008 में कांग्रेस की ओर से पार्षद चुनाव लड़ते हुए 273 मतों से विजई हासिल किया था। वही 2012 में तीन वार्डो का प्रभारी बनाया गया जिसमें तीनों वार्ड को जीत दिलाई तथा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा 2019-20 में कोंडागांव विधानसभा अध्यक्ष रहे। आपको बता दे वर्तमान में एल्डरमैन एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव का दायित्व निभा रहे हैं। वहीं उन्होंने इस वर्ष विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है की उनकी पार्टी द्वारा जो भी दायित्व दिया जाएगा उनके लिए वह तैयार है।।
