मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत गिरोला में 250 स्कूली छात्र-छात्राओं ने पत्र लेखन एवं मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक

फागु यादव

कोंडागांव जिले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा एवं स्वीप नोडल अधिकारी सह उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा ठाकुर के मार्गदर्शन में कोंडागांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने 24 अगस्त को अपने-अपने माता-पिता पलकों को पत्र लिखकर वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने तथा मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान कर जिले में मतदान की प्रतिशत को बेहतर से बेहतर करने के लिए निवेदन किया। इस दौरान 250 छात्र छात्राओं ने एक विशाल एवं आकर्षक स्वीप मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान के प्रति ग्राम वासियों को जागरूक किया। आपको बता दे यह मानव श्रृंखला स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

Express MPCG