नारायणपुर

विक्रम हालदार
उत्तरा कुमार कश्यप जिला सत्र- न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव सचिव श्रीमती अम्बा शाह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव हरेन्द्र सिंह नाग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर* के आदेश अनुसार प्रबंध कार्यालय नारायणपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें *रिटेनर अधिवक्ता चंद्र प्रकाश सर* के द्वारा संविधान में प्रदत मूल अधिकार शिक्षा का अधिकार भारतीय दंड संहिता में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले घटना के दंड, घरेलू हिंसा अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के अंतर्गत पुत्र पुत्री को संपत्ति पर बराबर के अधिकार के संबंध में विधिक जानकारी दिया गया। 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी दिया गया। पैरालीगल वॉलिंटियर *संदीप भगत थाना झाराघाटी, सिटी कोतवाली थाना नारायणपुर सालेहा परवीन, कोहकामेटा थाना रूपाली बघेल, प्रबंध कार्यालय नारायणपुर घासीराम नेताम, किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर श्रीमती हिना नाग* के द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 बाल श्रम यातायात नियम मानव तस्करी बच्चों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098 नालसा की योजनाओं के संबंध में विकलांग बच्चों के लिए विधिक संरक्षण योजना नालसा आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं, नि:शुल्क अधिवक्ता के संबंध में एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विधिक जानकारी दिया गया विधिक साक्षरता शिविर में *सुश्री भामिनी साहू प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर महिला डेवलपमेंट सेंटर कांकेर* अपने महिला सदस्य टीम सहित उपस्थित रहे साथ ही साथ न्यायालय परिसर में उपस्थित महिला एवं अन्य व्यक्ति शिविर में उपस्थित रहे।
