छात्रावास में बालिका सोनम के जन्म दिन को उत्सव का स्वरुप देकर मतदाता जागरूकता से जोड़कर मनाया ।।

दिनेश साहू

नगर स्थित शासकीय बालिका छात्रावास में संस्था की कक्षा 9 वीं की बालिका सोनम कावडे कक्षा नवमी के जन्मदिन को छात्रावास प्रांगण में छात्रावास की सभी उपस्थित 81 बालिकाओं ने आमजन को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के संदेश को उकेरता हुआ मानव श्रृंखला बनाकर व कैंडल जलाकर मनाया। इस अवसर पर सभी बालिकाओं ने अपने हाथों कैंडल जलाकर बालिका सोनम को बधाई तो दी ही, इसके साथ ही साथ आमजन को संदेश भी दिया । इस अवसर पर बालिका से केक कटवाया गया व सभी को बांटा गया । इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राकेश गोलछा, तहसीलदार उमाकांत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर हर्ष लता वर्मा, नायब तहसीलदार श्रीमती निशा भार्गव, खंड शिक्षा अधिकारी केशव साहू, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी भावना नरेटी, मास्टर ट्रेनर केजू राम सिन्हा एवं मोहन जायसवाल, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमति सुधा जुर्री उपस्थित रहे ।

Express MPCG