भरत भारद्वाज
फरसगांव – भारतीय जनता पार्टी केंद्र के मार्गदर्शन मे प्रदेश भर मे अन्य राज्य के भाजपा विधायकों को विधानसभा आधार पर प्रवास में भेजा गया हैं । जिसमे विधायक द्वारा विधानसभा के मंडलो में पहुचकर भाजपा के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लेकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं । बिहार राज्य के विधानसभा गया के विधायक जीवन कुमार को केशकाल विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रवास पर भेजा गया है । ताकि बे ग्राम स्तर पर बैठक कर भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पार्टी को मजबूती मिल सके । इसी कड़ी में गया विधायक जीवन कुमार द्वारा आगामी चुनाव के मद्देनज़र केशकाल विधानसभा के शक्ति केन्द्र सोडमा, लंजोड़ा, जैतपुरी ,फूफगांव और आलोर की बैठके मे शामिल होकर पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर संगठन को मजबूत करने को कहा गया । इस दौरान ग्राम पंचायत फुफगांव पुर्व सरपंच शंकर मंडावी ने विधायक जीवन कुमार के समक्ष भाजपा कि रीति नीति से प्रभावित हो कर पार्टी मे प्रवेश किए जिनका सभी लोगो ने स्वागत किया । इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत पात्र सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
