फागू यादव
कोंडागांव जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार देवांगन ने अपने विभागीय टीम के साथ कोंडागांव जिले के विभिन्न मिठाई की दुकानों एवं होटलो में छापेमारी की है। इस दौरान उनके द्वारा आगामी त्यौहार रक्षाबंधन पूर्व जिले के कई होटलों से खोवा, पनीर, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, दूध समेत अन्य सामग्रियों का सैंपल लिया गया। साथ भी उनके द्वारा होटलो में स्वच्छता को लेकर विशेष हिदायत दी गई है। वहीं उन्होंने बताया की कोंडागांव नगर के सेठिया होटल तथा सुनीता होटल के मिठाइयों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। उनका कहना है कि जांच के दौरान खाद्य पदार्थों मैं अवमानकता पाई गई तो उक्त होटलों की लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी। जिसे लेकर जिले के अन्य होटल व्यवसाईयों में भारी हड़कंप छा गई है।
