फागु यादव
कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने अपने हजारों समर्थकों के बीच भाजपा प्रवेश कर लिया है। पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम को भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एवम प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमनसिंह सहित अन्य भाजपा मंत्री एवम प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।आपको बता दे केशकाल विधानसभा कांग्रेस का अपराजेय गढ़ माना जाता है वहीं भारतीय जनता पार्टी में पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम के भाजपा प्रवेश से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपना साम्राज्य स्थापित करने की कोशिश करेगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा की भाजपा बस्तर की पूरे 12 सीटों को जीत कर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से भाजपा की सरकार बनाएगी। ज्ञात हो कि पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम वर्ष 2017 से 2020 तक कोंडागांव जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। वहीं भाजपा में प्रवेश करते ही पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम ने अपने कार्यकाल में कोंडागांव विकासखंड में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट की आधारशिला रखी थी जिसकी खिलाफत करते हुए उन्होंने मक्का प्रोसेसिंग एथेनॉल प्लांट को शुरू नही होने देने की बात कही है।
