छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य महासंघ के संचालक मंडल सदस्य संतोष माँझी ने पेश की मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से दावेदारी

दीपक विश्वकर्मा

मनेंद्रगढ़। विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए 22 अगस्त तक फ़ार्म भरे जा रहे थे। मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य महासंघ के संचालक मंडल सदस्य संतोष कुमार माँझी ने समर्थकों के साथ मनेंद्रगढ़ विधानसभा के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया ।
संतोष माँझी वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन में छ.ग़ राज्य मत्स्य महासंघ के संचालक मण्डल के सदस्य , ज़िला मछुआरा संघ के ज़िला अध्यक्ष सहित कई बड़े पदो पर आसीन है। वे एनएसयूआई से अपने राजनीतिक जीवन प्रारंभ कर संगठन में सक्रियता से काम कर रहे है। छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार की हितकारी योजनाओं से प्रदेश के किसान आज खुशहाल और समृद्ध बन रहे है साथ ही वर्तमान सरकार ने सभी समाजों का सम्मान किया है।
माँझी ने इच्छा ज़ाहिर करते हुए बताया की मनेंद्रगढ़ से यदि उन्हें अवसर मिलता है तो निश्चित ही इस क्षेत्र से विधायक के रूप में वे जनता की बेहतर सेवा कर सकते है और सरकार की हर योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को दिलवाने का पूरा प्रयास करेंगे।

Express MPCG