खबर का हुआ असर नगर पँचायत ने आवारा पशुओं की धरपकड़ की शुरू 273 पशुओ को पकड़कर मालिको से वसूले 20900 रुपए


भरत भारद्वाज

कोंडागाँव – कोंडागाँव कलेक्टर दीपक दोनी द्वारा नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए उन्हें पकड़कर सुरक्षित रखने एवम पशुमालिको पर अर्थ दंड लगाने निर्देश दिए गए हैं , लेकिन केशकाल नगरीय क्षेत्र में कलेक्टर के नियमों का पालन नही हो रहा था, सडको और बस स्टैंड में आवारा मवेशियों के जमावड़ा लगा रहता था, जिन्हें राहगीर परेसान थे और दुर्घटना होने की सम्भवना बनी थी, कलेक्टर के निर्देश के बाद भी केशकाल नगर के सडको और बस स्टैंड में घूम रहे आवारा मवेशियों नियमो का नही हो रहा पालन, इस खबर को एक्सप्रेस न्यूज में प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद नगर पंचायत केशकाल द्वारा आवारा पशुओ की धरपकड़ शुरू कर दी गई और पशुमालिको पर अर्थ दंड लगाया गया है । 22 अगस्त मंगलवार को केशकाल नगर पँचायत सीएमओ हंसा ठाकूर ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के तहत केशकाल नगरीय क्षेत्र में सडको और नेशनल हाइवे पर आवारा घूमने वाले मवेशियों को काऊ कैचर वाहन से पकड़कर कांजी हाउस में रखा जा रहा है और पशु के मालिकों को सूचित कर उन्हें अर्थ दंड लेकर पशुओ को सुपुर्द कर रहे , अब तक के नगरीय क्षेत्र में 273 मवेशियों को पकड़ चुके हैं जिनके मालिको से जुर्माना के रूप में 20900 रुपये वसूली की जा चुकी हैं ।

Express MPCG