विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 7 बार विधायक रह चुके कांग्रेस के दिग्गज नेता ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

ग्रामीण से मौजूदा विधायक सत्यनारायण शर्मा इस बार चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। उन्होंने अब तक चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी पेश नहीं की है। खबर है कि वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा की राजनीतिक विरासत को उनके बेटे पंकज शर्मा संभालेंगे। बताया गया है कि पंकज शर्मा टिकट के लिए अपना आवेदन जमा करेंगे।
सूत्रों की मानें तो ब्लाक अध्यक्ष को आवेदन सौंपकर पंकज शर्मा रायपुर ग्रामीण से टिकट की दावेदारी करेंगे। फिलहाल पंकज शर्मा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। वो पूर्व में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
जानिए कौन हैं सत्यनारायण शर्मा
छत्तीसगढ़ की सियासत में सत्यनारायण शर्मा एक पुराना चेहरा हैं। वो 7 बार चुनाव जीतकर विधाय क बन चुके हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों में रहने वाले सत्यनारायण शर्मा शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

Express MPCG