शिवमंदिर के द्वारा कल होगी भव्य कावड़ यात्रा जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं जिसके लिए आज अंतिम बैठक की गई

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

शिव मंदिर समिति उपर नीचे रोड के द्वारा कावड़ यात्रा को लेकर आज बैठक आहूत की गई इस बैठक में कांवड़ यात्रा की अंतिम रूपरेखा बनाई गई सुबह 7:00 बजे शिव मंदिर प्रांगण में बस की व्यवस्था की गई है जिसमें श्रद्धालु भक्तजनों को बिठाकर सारंगपाल संगम स्थल लेकर जाएगी सरंगपाल संगम स्थल में शिवजी की पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रा का शुभारंभ होगा जो सरंग पाल माटवाड़ा पंडरीपानी होते हुए शहर शिव मंदिर आएगी कांवड़ियों के लिए आम जनों के द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है साथ ही कांवरियों के लिए जगह-जगह फल चाय शरबत की व्यवस्था की गई है सुबह 11:00 बजे तक कांवरिया शिव मंदिर पहुंचेंगे इसके बाद शिव जी को जलाभिषेक करेंगे सभी कावडीयों के लिए शिव मंदिर समिति के द्वारा पूरी सब्जी का प्रसाद वितरण किया जाएगा शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी श्रद्धालु भक्तजन कावड़ यात्रा में शामिल होते है इस बैठक में भरत मटियारा अरुण कौशिक जयंत अटभैया आशाराम नेताम योगेश साहू ग़ैरव राव स्वपनिल मिश्रा अविनाश नेगी नरेश परिहार दिलीप पटेल योगेश सिन्हा संजय सिन्हा विजय ध्रुव उत्तम जैन अमित याचक गिरधर यादव पोशंक कौशिक पिंटू राजपूत राजा सिंह ठाकुर विवेक गुप्ता हर्ष राज ठाकुर हिमांशु कोठारी सुरेंद्र गुप्ता ईश्वर लाल दिनेश रजक

Express MPCG