घरेलू हिंसा की शिकार पत्नी ने पति के खिलाफ की थाने में शिकायत, कोंडागांव पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल, ग्राम पंचायत चिलपुटी का मामला

फागु यादव

कोंडागांव थाना अंतर्गत ग्राम चिलपुटी से घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। इस मामले पर पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले पर 19 अगस्त को थाने से मिली जानकारी अनुसार पीड़िता बुधयारीन कोर्राम के पति सरजू राम कोर्राम द्वारा आए दिन मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है। जिससे परेशान होकर महिला ने अपने मायके पक्ष के साथ सीटी कोतवाली पहुंच कर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है महीला का पति बोर खनन के काम से जिले से बाहर रहते है वहीं जब भी घर आते हैं तो अत्यधिक शराब का सेवन कर पत्नी के साथ मारपीट करता है इसी बीच उनके पति द्वारा पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया गया जिसे लेकर परिजनों व पीड़ित पत्नी ने थाने में शिकायत की है। आपको बता दें कोंडागांव सिटी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव के निर्देश पर आरोपी पति सरजू राम कोर्राम पिता मूलचंद कोर्राम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Express MPCG