कोंडागांव के कोतवाली पुलिस ने ग्राम कबोंगा व कोसागांव में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक, युवाओं को वितरित की खेल सामग्री

फागु यादव

कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत काबोंगा एवं कोसागांव में कोंडागांव थाना प्रभारी प्रहलाद यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी निमितेष सिंह परिहार द्वारा चलित थाना का आयोजन किया गया। 17 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार थाना प्रभारी प्रहलाद यादव द्वारा ग्रामीण लोगों को जागरुक करते हुए उन्हें साइबर ठगी, नौकरी लगने के नाम से ठगी, टावर लगाने के नाम से ठगी, बाल अपराधों से कैसे बचा जा सके, अपराधों की रोकथाम व यातायात के संबंध में विभिन्न जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम कोसागांव एवं कबोंगा के सैकड़ों ग्रामीण चलित थाना में आकर अपनी समस्याओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया। वहीं अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट, वॉलीबॉल व अन्य खेलों के खेल सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर ग्राम के गायता, पटेल, सरपंच पंच, कोटवार व अन्य ग्रामीण तथा थाना से आए उप निरीक्षक आनंद सोनी, प्रधान आरक्षक पन्ना देहारी, महिला प्रधान आरक्षक आशो, आर रामेश्वर भगत एवम महिला आरक्षक गायत्री उपस्थित।

Express MPCG