कोंडागांव जिले के माकड़ी पुलिस ने दुष्कर्म के 41 वर्षीय आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

फागु यादव

कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते व अनुविभागीय अधिकारी निमितेष सिंह परिहार के मार्गदर्शन में माकङी थाना प्रभारी सोनसिंह शोरी के नेतृत्व में दुष्कर्म के आरोपी धरमूराम सोरी पिता नाडाराम सोरी उम्र 41 वर्ष को प्रार्थिया पीड़िता के रीपोर्ट पर चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया हैं। 17 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार आज से लगभग 5 – 6 माह पूर्व आरोपी धरमूराम सोरी द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म जैसा संगीन अपराध किया गया था। वहीं बताया जा रहा है पीड़िता को इस मामले में किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। वही पीड़िता के रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए माकड़ी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। वही दुष्कर्म के अपराध पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Express MPCG