संबलपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चो ने विद्यालय में जड़ा ताला, प्राचार्य, पीटीआई सहित अन्य शिक्षको पर लगाए गंभीर आरोप* *खंडशिक्षा अधिकारी मनोज दुबे ने मामले पर किया संज्ञान, जांच के बाद दोषियों पर कार्यवाही का दिया आश्वासन

फागु यादव

कोंडागांव मुख्यालय के संबलपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में आज दोपहर अचानक स्कूली बच्चों द्वारा विद्यालय में तालाबंदी कर दी गई। वहीं बच्चो ने विद्यालय के पीटीआई , बाबू , पिऊन पर गंभीर आरोप लगाया है साथ ही प्राचार्य पर भी उन व्यक्तियों को शह देने की बात कही है। बच्चो ने बताया की विद्यालय के पीटीआई प्रभाकर सिंह द्वारा शराब का सेवन कर स्कूल आना, स्कूल न के बराबर आना, बच्चो को खेल प्रशिक्षण दिए बिना ही खेलो में सम्मिलित करना साथ ही बच्चो से दुर्ब्यहार जैसे गंभीर आरोप लगाए है। वहीं अन्य मामलों पर बच्चो ने बाबू त्रिमूर्ति निषाद पर शराब पी कर स्कूल आना और छात्राओं से छेड़ छाड़ करने की कोशिश की जाती है। प्राचार्य अंकालुराम सोनपिपरे पर भी गुटखा खा कर स्कूल आना और किसी भी तरह की समस्या को लेकर शिकायत करने पर उसका निराकरण नही करने का आरोप लगाया गया। इस दौरान बच्चो ने शाला की एक शिक्षिका नंदा यादव के खिलाफ स्कूल स्टॉफ के अन्य शिक्षिकाओ के द्वारा दुर्ब्यहार करने का भी आरोप लगाया गया। जिसके चलते शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो गया है।

Express MPCG