धनोरा पुलिस ने जुआ खेलते 03 जुआरियों को किया गिरफ्तार फड़ से नगदी रकम एंव 09 मोटर सायकल किया गया जप्त

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में जुआ खेलने और खिलाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने  आदेश दिया गया है।

थाना धनोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाटगांव जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाय. अक्षय कुमार के आदेश से एडिशनल एसपी दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन व एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में साइबर सेल कोंडागांव  एवं थाना धनोरा के द्वारा संयुक्त रेड कार्यवाही कर जुआ खेल रहे 03 जुआरी संदीप प्रधान पिता गिरधारी लाल प्रसाद निवासी धनोरा बाजारपारा, संतोष नेताम पिता हिरा सिंह नेताम निवासी धनोरा आंचला पारा और नरेश पद्दा पिता विक्रम पद्दा निवासी कोरकोटी को मौके पर पकड़ा गया। मौके पर जुवारियों के कब्जे से 990 रु नगदी रकम, 09 मोटर साइकिल एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किया गया है।

आरोपियों का कृत्य धारा 3 सार्वजनिक जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना धनोरा में अपराध क्रमांक 41/2023 पंजीबद्ध कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना धनोरा के  उपनिरीक्षक वकील कुरैशी, प्रधान भुपेन्द्र साहू, आरक्षक हदय बघेल, मानकु नेताम, महराम चिरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Express MPCG