
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर । आज सुबह सवेरे जिले की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था ” जन सहयोग” द्वारा 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर राजा पारा स्थित भारत माता की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गयी ।भारत माता की आरती में संस्था के सदस्यों के अलावा वार्ड वासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर भाजपा के सामाजिक नेता आशाराम नेताम थे । प्रतिमा परिसर की पवित्रता के साथ धुलाई सफाई होने के पश्चात पंडित कृष्णा महाराज द्वारा पूजा पाठ संपन्न किया गया । इसके पश्चात वार्ड की जनता के साथ भारत माता की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया । इस पवित्र अवसर पर शहर की पांच ,जानी मानी लोकप्रिय महिलाओं का सम्मान जन सहयोग संस्था द्वारा किया गया, जिनके नाम इस प्रकार हैं,,,, श्रीमती सावित्री चौहान ,गीता ध्रुव, गीता कुंजाम, शांति भोए ,बिंदु दुबे, राम बाई नेताम, सुशीला यादव,,,,,।
स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले सक्रिय समाज सेवकों में संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा राजेश चौहान, संत कुमार रजक, प्रवीण गुप्ता, दिनेश मोटवानी, बल्लू राम यादव, लक्ष्मी देहारी, श्रीमती विभा ठाकुर, संगीता यादव, सुरेखा यादव, करण नेताम ,चरण यादव , प्रतीक पटेल, श्रीराम पटेल, शैलेंद्र देहारी ,पप्पू साहू, दिनेश चौहान, रोशनचौहान ,सुश्री सरोज ,विनोद कुमार, संजू मोटवानी तथा अनेक वार्ड वासियों ने भाग लिया।
