अमर शहीद स्टेडियम में हर्षउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन संपन्न।

दीपक विश्वकर्मा


अमर शहीद स्टेडियम में हर्ष उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन संपन्न हुआ मुख्य अतिथि जनजाति कार्य मंत्री मीना सिंह ने ध्वजारोहणकर आकर्षण परेड की सलामी लेने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया इसी दौरान स्टेडियम में जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक समेत जनप्रतिनिधि स्कूली छात्र छात्राओं के साथ भारी जनसंख्या में जिले का जनसमुदाय उपस्थित रहा है कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिवार जनों को सम्मान किया गया 11 परेड दल द्वारा शानदार परेड की प्रस्तुति के साथ स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों पुलिस एवं अन्य सेवाओं के लोग प्रति भावना विद्यार्थियों खिलाड़ियों स्काउट के विद्यार्थियों तथा परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

Express MPCG