दीपक विश्वकर्मा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी -भरतपुर मे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में किसानों को दमनकारी कांग्रेस सरकार की कुनीतियों के कारण किसानो को जबरन प्रदान किये जा रहे तथा अमानक वर्मी खाद को वापसी एवम किसानों के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ मनेन्द्रगढ़ कलेक्टर कार्यालय के पास,दिनांक – 16/08/2023 को दिन – बुधवार ,दोपहर एक बजे से कार्यालय का घेराव ,आम-सभा एवं धरना प्रदर्शन करना सुनिश्चित हुआ है जिसमे भाजपा के द्वारा शासन प्रशासन के विरुद्ध प्रचंड विरोध दर्ज करने तथा धरना में अत्यधिक संख्या में किसानो एबं कार्यकर्ताओ के द्वारा हल्लाबोल करना सुनिश्चित किया है। जिसमे छत्तीसगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री माननीय भैयालाल राजवाड़े ,जिला के संगठन प्रभारी श्रीमती उधेश्वरी पैकरा,जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, भरतपूर- सोनहत के प्रभारी रितेश गुप्ता, मनेन्द्रगढ़ विधान सभा के प्रभारी मनोज शर्मा, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल,श्रीमती चम्पा देवी पावले, एवं ,संभागीय अध्यक्ष टिका राम पटेल जी , उपस्थित होंगे। तथा उक्त हल्ला बोल कार्यक्रम मे प्रदेश पदाधिकारी ,जिले के समस्त पदाधिकारी,समस्त जनप्रतिनिधि गण,समस्त मंडल के पदाधिकारी,समस्त मोर्चा के जिला के पदाधिकारी , प्रकोष्ठ के संयोजक /सह संयोजक, शक्तिकेन्द्र बूथ कार्यकर्ता एवम जनप्रतिनिधिगण एबं किसान भाई सहित् समस्त आमजन सादर आमन्त्रित है।
