फागु यादव
कोंडागांव जिला मुख्यालय में बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। वहीं नगर के विभिन्न शासकीय एवं गैर शासकीय संस्थानों में भी तिरंगा झंडा फहराया गया। इसी कड़ी में कोंडागांव सिटी कोतवाली में एक नई पहल देखी गई। आपको बता दें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान सिटी कोतवाली कोंडागांव के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव द्वारा विगत 15 वर्षों से सफाई कर्मी के रूप में कार्य कर रही महिला संगीता कोर्राम को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाकर उनसे ध्वजारोहण करवाया गया। आपको बता दें निरीक्षक प्रहलाद यादव का कोंडागांव कोतवाली में प्रभारी के रूप में पहली पोस्टिंग है। तथा उनका यह पहला मौका था जब उन्हें ध्वजारोहण करने का मौका मिला। जिसे वह एक नवाचार के रूप में मानवता का परिचय देते हुए सफाई कर्मी दीदी से ध्वजारोहण करा कर एक आदर्श मिशाल कायम किया हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कोतवाली पुलिस के जवान अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण व छोटे बच्चो सहित पत्रकारगण उपस्थित रहे।
