आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कोंडागांव मुख्यालय के विकास नगर मैदान में किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

कोंडागांव

फागु यादव

कोंडागांव में आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम ने किया ध्वजारोहण। मुख्यालय स्थित विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी। कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर जिले वासियों को बधाई दी है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने मातृभूमि पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के परिवारों को श्रीफल एवं साल देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि, कर्मचारी-अधिकारी एवं हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Express MPCG