फागु यादव
आइटीबीपी कोंडागांव में 14 अगस्त को राकेश कुमार सेनानी और अन्य पदाधिकारी ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तत्वाधान में चलाए जा रहे अभियान “हर घर तिरंगा” और “मेरी माटी मेरा देश” के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखलपुटी कोंडागांव में प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के साथ तिरंगा गौरव यात्रा निकाली और बच्चों को अमर शहीदों और भारतीय झंडे की इतिहास व इसकी गरिमा के बारे में बताया। इस अवसर पर आईटीबीपी के हिमवीरो व स्कूली बच्चों द्वारा “माटी के संग वीरों का वंदन” किया गया और माननीय प्रधानमंत्री के पंच प्रण की शपथ भी ली गई। बताया जा रहा है आइटीबीपी द्वारा इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
