भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर द्वारा आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर— शहर के पुराने बस स्टैंड में विभाजन की त्रासदी को दिखाती चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई व शाम को विभाजन से पीड़ित देशवासियों के दर्द को याद करते हुए मौन जुलूस निकाला गया। इससे पूर्व भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यलय में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ आदिवासी नेता विजय कुमार मण्डावी ने कहा कि पीएम मोदी ने हर साल स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया । श्री मण्डावी ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर 14 अगस्त 2021 को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भारत सरकार का राजपत्र यानी कि गजट जारी किया गया था, जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार, भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना और वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में घोषित करती है। देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता. नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों-भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि विभाजन के कारण हुई हिंसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और कई ने जान गंवा दी. उन लोगों के बलिदान और संघर्ष की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर याद किए जाने का निर्णय लिया गया।
मौन जुलूस की अगुआई भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने किया । विभाजन विभीषिका के कार्यक्रमो में पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, शालिनी राजपूत, जिला महामंत्री बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल, राजीव लोचन सिंह कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, सुषमा गनजीर, राजा देवनानी, निपेंद्र पटेल, भूपेंद्र नाग, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, दीपक खटवानी, पंचू राम नायक, चन्द्रप्रकाश ठाकुर, राजेन्द्र गौर, ईश्वर कावड़े, उत्तम जैन, रूपेश्वर ठाकुर, मनीष जैन, पीयूष वलेचा, एनबति कोर्राम, उमाशंकर जैन, संत राम नेताम, वासुदेव मण्डावी, राकेश नागवंशी, नीलू तिवारी, गोलू तिवारी, प्रशांत यादव, राकेश शर्मा, अनिता तिवारी, दिनेश रजक, अरुण कौशिक, गिरधर यादव, हर्ष चन्देल, शशांक सलाम, छत्रप्रताप दुग्गा, जयंत अठभेया, सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के प्रभारी तारा ठाकुर, निपेंद्र पटेल, भूपेंद्र नाग का विशेष योगदान रहा ।

निपेन्द्र पटेल

Express MPCG