फागु
यादव
हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष में 14 अगस्त को जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। आपको बता दें यह आयोजन कोंडागांव मुख्यालय अंतर्गत विकास नगर स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित की गई थी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सह कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा की गई। आपको बता दे स्वतंत्रता दौड़ आज सुबह 7:30 बजे से स्थानीय विकास नगर स्टेडियम मैदान से शुरू हुई जो नेशनल हाईवे होते हुए जय स्तंभ चौक से बाजार पर से वापस विकास नगर स्टेडियम मैदान में समाप्त हुई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नगर वासी उपस्थित रहे।
