फागू यादव

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अगस्त को सेनानी 41वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस के निर्देशानुसार जिला कोंडागांव में 41 वी वाहिनी के जवानों द्वारा मेरी माटी मेरा देश के तहत पंच प्रण की शपथ का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारी, जवानों के साथ साथ जुड़ो, तीरंदाजी व स्कूल के बच्चों ने भाग लिया एवं सभी लोगों ने पंच प्रण की शपथ ग्रहण की और राष्ट्रगान गाया। इसी क्रम में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के दौरान नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई।
