कोंडागांव शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के जागरूकता हेतु मतदाता जागरूकता विशेष शिविर 2023 का हुआ आयोजन

फागू यादव

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के निर्देशानुसार कोंडागांव में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ मतदान के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में 12 अगस्त को नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता हेतु ईवीएम एवम वीवीपैट का छात्र-छात्राओं के बीच प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता अभियान हेतु बूथ लेवल अधिकारी मोहम्मद यूसुफ तथा संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता जयंत कुमार मजूमदार द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही मतदान प्रक्रिया का डेमो प्रदर्शन भी किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं में मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित चित्रकला तथा स्लोगन की प्रतियोगिता भी संपन्न कराई गई और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य नरेंद्र कुमार नायक, राजेश पांडे, जयंत कुमार मजूमदार, श्रीमती देवयानी चौधरी सहित समस्त कार्यालयिन स्टाफ तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।