संवादाता मनोज जंगम
भूपेश है तो भरोसा है” हितग्राही कार्ड पंजीयन में विधायक राजमन बेंजाम व जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य ने तोकापाल जोन के कार्यकर्ताओं का कराया पंजीयन और बूथ स्तर में जाकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए डोर- टू- डोर जाकर हितग्राही कार्ड पंजीयन करने के लिए आग्रह किया। विधायक बेंजाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सरकार ने जो योजनाएं लागू किया उससे लोगों को लाभ मिल रहा है या नही यह जानने के लिए हितग्राही पंजीयन किया जा रहा है। इस अभियान में कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाई जा रही “भूपेश है तो भरोसा है” नारे के साथ युवा कांग्रेस के साथ घर-घर पहुँच कर योजनाओं से मिल रही लाभ को बता रहे है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत ही अच्छे विचारधारा वाली पार्टी है। कोई भी सरकार योजनाएं तो बनाती है लेकिन धरातल पर उसका कुछ भी असर नही होता लेकिन कांग्रेस सरकार ने जो योजनाएं बनायीं है उसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है या नही इस मंशा से हितग्राही कार्ड अभियान का चलाया जा रहा है। जो व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित है फ़ोन कॉल के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते है जिसका निराकरण करने का जवाबदारी कांग्रेस पार्टी की है।
