युवा कॉंग्रेस प्रदेश महामंत्री यासीन मेमन की अनूठी पहल गरीब बच्चों के लिए कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का किया शुभारंभ

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले के केशकाल नगर पंचायत के पार्षद व छ.ग युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यासीन मेमन ने गरीब तबके के बच्चों को बुनियादी शिक्षा मुहैया करवाने की एक अनूठी पहल की है। पार्षद यासीन मेमन गरीबी रेखा के अंतर्गत आने वाले बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया है। 11 अगस्त शुक्रवार को केशकाल विधायक संतराम नेताम के हाथों से पोस्टर विमोचन किया गया।

इस बारे में पार्षद यासीन मेमन ने बताया की छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना की तहत गरीब तबके के बच्चों को भी अब अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर के विषय में भी दक्षता प्रदान करने के लिए हमने कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत करने जा रहे है। जिसके माध्यम से केशकाल विधानसभा के तीनों विकासखंड के बच्चे जो गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं उन्हें निशुल्क रूप से कंप्यूटर का मूल प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि भविष्य में होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं व अन्य परीक्षाओं एवं रोजगार में यह प्रशिक्षण उनके काम आ सके। कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ माननीय विधायक केशकाल एवं विधानसभा उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम जी के द्वारा मेरे जन्मदिन के अवसर पर 29 अगस्त 2023 को किया जाएगा! कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु नीचे दिए गए लिंक पर गूगल फॉर्म द्वारा आवेदन कर सकते हैं.

Express MPCG