शासकीय कार्यक्रमों में कांग्रेस संगठन के लोगों की उपेक्षा किये जाने से जिले के कांग्रेसी नाराज़। कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों सहित सांसद प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

दीपक विश्वकर्मा

मनेंद्रगढ़। जिले मे आयोजित शासकीय कार्यक्रमों में कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित नही किये जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखने को मिली। कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष सहित सांसद प्रतिनिधि ने कलेक्टर से मुलाकात कर कहा कि वर्षों के संघर्ष के बाद मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर अलग होकर एक नये जिले के रूप में विकसित हुआ है जिससे इस जिले के सभी लोगों के मन में भारी उत्साह और उमंग है। कांग्रेस सरकार ने इसे जिले के रूप में गठित किया है। इस जिले के दोनों ही विधानसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी के विधायक है साथ ही राज्य में कांग्रेस की सरकार है। उसके बावजूद जिले के अंदर आयोजित होने वाले शासकीय कार्यक्रमों में कांग्रेस के संगठन से जुड़े लोगों और सांसद प्रतिनिधियों को आमंत्रित ना करना यह दर्शाता है कि प्रशासनिक अधिकारी, कांग्रेस संगठन के लोगों, सांसद प्रतिनिधियों की उपेक्षा कर रहे हैं जिससे संगठन के लोग काफी निराश हैं। इसका एक जीवंत उदाहरण है। कुछ दिनों पूर्व आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में संगठन के किसी भी व्यक्ति को आमंत्रण पत्र नहीं दिया गया यहां तक की संगठन के जिला आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तक को आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया जो अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा की विश्व आदिवासी दिवस के दिन संगठन से जुड़े किसी भी व्यक्ति को ना आमंत्रित किये जाने के संबंध में नगर निगम/ नगर पालिका / जनपद पंचायत के जो भी संबंधित अधिकारी कर्मचारी दोषी हैं उन पर कार्यवाही की जाये साथ ही इस तरीके की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसको भी सुनिश्चित किया जाये।
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान राजेश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़, अशोक श्रीवास्तव सांसद प्रतिनिधि खड़गवां जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, हाफिज मेमन जिला अध्यक्ष
युवा कांग्रेस, कासिम अंसारी जिला अध्यक्ष एनएसयूआई शहरी, दिव्यम पांडे जिला अध्यक्ष एनएसयूआई ग्रामीण, वीरू खान
जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस, राणा दास जिला अध्यक्ष सेवादल, राजकुमार जैन सांसद प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद मानेंद्रगढ, सुरेंद्र पाल माखीजा सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़, राजकुमार केशरवानी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़, सौरव मिश्रा प्रवक्ता जिला कांग्रेस, युधिष्ठिर कमरों जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, समीना खातून जिला अध्यक्ष महिला सेवा दल, स्वप्निल सिन्हा प्रदेश महासचिव एनएसयूआई, अमित पोदार जिला अध्यक्ष कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस तरीके से जिला निर्माण के बाद सभी प्रकोष्ठ के प्रमुखों को एक साथ होते पहली बार देखा गया।

Express MPCG