फागू यादव
कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नियमित सफाई को लेकर क्षेत्र के पार्षद लगातार कार्य कर रहे हैं। वही वार्डों में बेहतर सुविधाएं पहुंचाने हेतु पार्षदों के द्वारा ही कार्य करवाया जाता है। वही नगर पालिका क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड में भाजपा की महिला पार्षद बबीता मरकाम पर वार्ड वासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड पार्षद द्वारा लगातार वार्ड की अनदेखी की जा रही है। वही नियमित सफाई को लेकर भी उनके द्वारा कार्य नहीं करवाया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि वार्ड में मांग के अनुरूप सांस्कृतिक भवन का निर्माण तो कराया गया पर वो पिछले 3 साल से अपूर्ण पड़ा हुआ जिसपर पार्षद द्वारा अब तक ध्यान नही दिया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में सफाई को लेकर भी अवस्थाएं बहुत हैं नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में दुर्गंध और अत्यधिक मच्छर उत्पन्न हो गए हैं जिसे लेकर भी पार्षद अपने जिम्मेदारी पर बिलकुल भी सजग नहीं दिख रही है। वही वार्ड वासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा महिला पार्षद बबीता मरकाम चुनाव के वक्त वोट मांगने आई थी उसके बाद से अब तक नदारत है। जिसके चलते भी वार्ड में नियमित सफाई और विकास कार्य रुका हुआ है।
