संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु कोंडागांव जिले के बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन खिलाड़ीयों की टीम जगदलपुर रवाना

फागू यादव

कोंडागांव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता से चयनित हुए बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन खिलाड़ियों की टीम संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने 11 अगस्त को विकासनगर मैदान से जगदलपुर रवाना हुए हैं। मिली जानकारी अनुसार जिले के बास्केटबॉल के चयनित 30 बच्चे एवं बैडमिंटन के 21 बच्चे संभाग स्तरीय प्रतियोगिता मैं अपना प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। डीएसओ सुधराम मरकाम ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जगदलपुर स्थित प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। वही खिलाड़ियों के दल में प्रशिक्षकों की 4 सदस्यीय टीम भी शामिल है। जिनके मार्गदर्शन में बच्चे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Express MPCG