फागू यादव
जिला मुख्यालय कोंडागांव
*बनियागांव NH-30 में बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक को रौंदा, हादसे में बाइक सवार सास और दामाद की हुई दर्दनाक मौत*
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बनिया गांव nh30 में आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसा
हो गया है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक में सवार सास और दामाद की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलती ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। वहीं मृतकों के शव को जिला अस्पताल के शवघर पहुंचाया गया है। कोंडागांव पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हादसे में बनियागांव माझी पारा निवासी दौलत बघेल पिता भदरू बघेल उम्र 40 वर्ष तथा उनकी सास ग्राम चैमा निवासी समली कोर्राम पति रूप धर कोर्राम उम्र 60 वर्ष की मौत हुई है। बताया जा रहा है दौलत बघेल अपनी सास को ग्राम चेमा से बनिया गांव लेकर आ रहा था उसी दौरान बनिया गांव नेशनल हाईवे में रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही बोलेरो वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनो की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। फिलहाल कोंडागांव पुलिस घटना की जांच कर रही है।
