राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में ITBP द्वारा प्रशिक्षित जिले के 3 बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में हुआ चयन

फागू यादव

23वीं राज्य स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई में आयोजित की गई थी। आपको बता दें इस प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले के 6 जुड़ो खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिनमे से कोंडागांव जिले को कुल 3 मेडल हाथ लगी है। मिली जानकारी अनुसार रंजीता करोटे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड तथा मुस्कान शर्मा ने सिल्वर व अनिल गोटा ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है। वहीं 28 अगस्त से 1 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में यह तीनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के लिए बता दे रंजीता करोटे व अनिल गोटा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आते है। इस उपलब्धि पर ITBP डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह व सेनानी 41 वीं वाहिनी नरेंद्र सिंह द्वारा खिलाड़ियों व प्रशिक्षक नारायण सोरेन एवम उदय सिंह यादव को बधाई दी गई है। साथ ही नेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई है।

Express MPCG