खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके देवांगन ने नगर के किराना दुकान व होटलों का किया निरीक्षण, साफ सफाई में अनियमितता को लेकर दिया नोटिस*

फागु यादव


वर्षा ऋतु में खाद्य पदार्थों के निर्माण व भंडारण में किराना एवं होटल संचालकों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने के संबंध में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी के देवांगन द्वारा 8 अगस्त को कोंडागांव शहर के किराना दुकानों एवं होटलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोंडागांव स्थित आहूजा किराना स्टोर और प्रकाश ट्रेडर्स तथा पलारी स्थित प्रकाश किराना स्टोर्स में खाद्य पदार्थों के रखरखाव और परिसर की साफ सफाई एवं स्वच्छता को लेकर खामियां एवं अव्यवस्थाएं पाई गई। इसी कड़ी में कोंडागांव बस स्टैंड में संचालित मां दुर्गा मारवाड़ी भोजनालय और रसोई द फॅमिली रेस्टोरेंट के किचन में भी साफ सफाई और स्वच्छता को ताक पर रखकर काम करते पाए गए। उक्त संस्थानों में अनियमितता पाए जाने के चलते खाद्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। तथा निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर खाद्य लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।

Express MPCG