सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक व पूर्व मंत्री अरविंद नेताम ने कहा चुनावी साल और आदिवासी वोट…जिसे हर दल पाना चाहता हैं… लेकिन अब आदिवासी समाज भी बस्तर सहित प्रदेश के कई विधानसभा में अपना प्रतियाशी उतारने का निर्णय ले लिया है… बस्तर के सभी 12 सीटों पर प्रतियाशीयो की सूची तैयार की जा रही हैं

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

.. मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कहा कि… प्रदेश के दोनों सरकारों ने आदिवासीयो को केवल वोट बैंक ही समझ कर उपयोग किया है… आज तक आदिवासियों को जल जंगल और जमीन पर अधिकार नही दिया हैं.. पेशा कानून का पालन भी नही किया जा रहा हैं… कई बार दोनो सरकारो से समाज ने मांग की थी.. लेकिन दोनों दलो ने आदिवासियों को केवल वोट के लिए ही इस्तेमाल किया है… ऐसे में अब सर्व आदिवासी समाज इनके खिलाफ चुनाव में उतरेगा और प्रतियाशी को उतारा जाएगा…साथ ही कहा कि अन्य समाजो से भी समर्थन मांगा जा रहा हैं… और चुनाव चिन्ह के लिए चुनाव आयोग के पास भेज दिया गया हैं.. जैसे ही चुनाव चिन्ह मिल जाता हैं.. तो उस चिन्ह से सर्व आदिवासी समाज अपना प्रत्याशी उतार देगा..बस्तर सहित प्रदेश में फिलहाल 50 सीटो में चुनाव लड़ने का निर्णय समाज ने लिया है…वंही उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन ने उन्हें शो काज नोटिस जारी किया था और उसका जवाब नेताम ने संगठन को दे दिया है और पूछा है कि जल्द स्थिति स्पष्ट करें..वंही अरविंद नेताम ने कहा कि वे किसी भी दिन कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं।

Express MPCG