फागू यादव
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लांजोड़ा में सोमवार की शाम डिवाइडर से टकराकर ग्राम घोटिया जिला बालोद के दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार ग्राम घोटिया जिला बालोद निवासी हितेश पटेल पिता अन्नू पटेल उम्र 25 वर्ष तथा लोकेश चक्रधारी पिता लोचन उम्र 25 वर्ष हादसे में घायल हो गए हैं। घायल युवक लोकेश चक्रधारी ने बताया कि वह दोनों कोंडागांव में मूर्ति बनाने का काम करते हैं। आज वह अपने गांव घोटिया से कोंडागांव आ रहे थे उसी दौरान लांजोड़ा में एक कुत्ते को बचाते हुए सड़क हादसे के शिकार हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मसोरा टोल प्लाजा के एंबुलेंस 1033 ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। इस हादसे में युवक हितेश पटेल को गंभीर चोटे पहुंची है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
