फागू यादव,

कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोबा NH-30 हनुमान मंदिर के पास सोमवार की देर शाम रोड में गिरे पेड़ से DNK निवासी शंकर मारकंडे पिता रामचंद मारकंडे उम्र 55 वर्ष की बाइक टकराने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में उनकी पत्नी गंगा मारकंडे उम्र 50 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए हैं। मिली जानकारी अनुसार दोनों पति पत्नी भानपुरी देवड़ा से दुख काम से वापस कोंडागांव आ रहे थे उसी दौरान शाम 7 बजे जोबा हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक रोड में गिरे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कोंडागांव सिटी कोतवाली में घटना की जानकारी दी। फिलहाल कोंडागांव पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को जिला अस्पताल के शव घर में पहुंचाया दिया है। वहीं घायल महिला गंगा मारकंडे का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
