फागु यादव,

कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मोहन मरकाम रायपुर के कैबिनेट बैठक से निकलकर 7 अगस्त को सीधे कोंडागांव पहुंचे और कोंडागांव के निर्माणाधीन राम मंदिर तालाब सौंदर्यीकरण, बंधा तालाब एवं निर्माणाधीन नवीन बस स्टैंड का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने निरीक्षण के दौरान ठेकेदार एवं अधिकारियों को त्वरित कार्य पूर्ण करने को निर्देशित भी किया है। कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोंडागांव का विकास प्रत्यक्ष रुप से दिख रहा है बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुंडा गांव आने वाले हैं जहां पुनः क्षेत्र को कई सौगातें मिलेगी। आपको बता दें नगर के बंधा तालाब पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नौका विहार का भी आनंद लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष झुम्मूक लाल दीवान, प्रदेश कांग्रेश सदस्य शांतिलाल सुराना, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पोयम, तरुण गोलछा, गीतेश गांधी एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
