ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण। नक्सली बरगढ़, बलांगीर, महासमुन्द डिवीजन अंतर्गत महासमुन्द पीपीसीएम के रूप में था शासन की “पुनर्वास नीति” से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण।नक्सली पर 05 लाख रूपये का घोषित ईनाम। आत्मसमर्पित नक्सली को पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।


यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है। नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सी.पी.आई. माओवादी संगठन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन बरगढ़, बलांगीर, महासमुन्द डिवीजन अंतर्गत महासमुन्द पीपीसीएम चंदन दरों उर्फ जीवन उर्फ सागर पिता स्व० लक्ष्मण दरों उम्र 39 वर्ष साकिन ग्राम आलपरस थाना कोयलीबेड़ा जिला उत्तर बस्तर कांकेर जो नक्सली संगठन में वर्ष 2008 से सक्रिय था। छ.ग. शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त माओवादी सदस्य पर 05 लाख रुपये का ईनाम घोषित है। आज दिनांक 07.08. 2023 को श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा आत्मसमर्पित नक्सली को प्रोत्साहन राशि 25000/- (पच्चीस हजार रुपये) प्रदान किया गया एवं शासन से प्राप्त सहायता नियमानुसार प्रदाय की जावेगी। इस अवसर पर खोमन सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़, अमरनाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़, रोशन कौशिक निरीक्षक थाना प्रभारी अंतागढ़ एवं पुलिस के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आत्मसमर्पित नक्सली चंदन दरों उर्फ जीवन उर्फ सागर बचपन से सीएनएम संगठन में कार्य कर रहा था 2008 में बाल संघम के रूप में भर्ती हुआ। 2008-09 में 01 वर्ष रावघाट एलजीएस में कार्य किया। • वर्ष 2009 में वरगढ़ बलांगीर, महासमुंद डिवीजन अंतर्गत बरगढ़ पीसीसी भेजा गया जहां दल सदस्य के रूप वर्ष 2009-2012 तक कार्य किया।
• वर्ष 2011 पदोन्नत होकर प्लाटून पार्टी कमेटी सदस्य बनाया गया वर्ष 2011-12 तक पीपीसी बरगढ़ में कार्य किया। • वर्ष 2012 में बरगढ़ से महासमुन्द पीपीसी भेजा गया जहा 2012-22 तक महासमुंद पीपीसी सदस्य के रूप में कार्य किया। बलांगीर, बरगढ़, महासमुन्द प्रभारी एसजेडसी पाण्डू उर्फ प्रमोद के सुरक्षा गार्ड में भी रहा था।चंदन दरी उर्फ जीवन उर्फ सागर द्वारा घटित घटना :-जुलाई 2011 में बरगढ़ पहाड़ी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा। • वर्ष 2012 में बरगढ़ पहाड़ी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।
जुन 2012 में महासमुंद अंतर्गत ग्राम गुमद में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा, जिसमें मोहन (DVC) मैनपुर एरिया कमेटी कमाण्डर मारा गया। मई 2017 में बलांगीर अंतर्गत ग्राम बम्हनीदुआरा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।

Express MPCG