तेज रफ्तार बाइक का शिकार हुआ युवक, घायलों को किया जिला अस्पताल बैकुंठपुर किया गया रेफर

दीपक विश्वकर्मा

मनेन्द्रगढ़/शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे मनेंद्रगढ़ जिले के चैनपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक नें पैदल चल रहे एक युवक को ठोकर मार दी जिससे पैदल चल रहे युवक को गंभीर चोट आई साथ ही बाइक सवार भी घायल हुआ दोनों को सर में गंभीर चोट आई जिन्हें स्थानीय लोगों की मदत से मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जँहा घायलों को प्राथमिक उपचार उपरांत बैकुंठपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार
बाइक चला रहे युवक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम छोटू पिता हरिसिंह उम्र लगभग 35 वर्ष जो कि मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के राजेंद्रग्राम का रहने वाला है जो कि मनेन्द्रगढ़ में रहकर पल्लेदारी कर मज़दूरी का कार्य करता है जो आज तेज रफ्तार के कहर का शिकार हुआ है।फिलहाल पुलिस को तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कार्यवाही करने की सख्त जरूरत है जिससे तेज रफ्तार वाहन चालकों सहित शहर में मोडीफाइड तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे वाहन चालकों को कानून का भय बना रहे।

Express MPCG