कांग्रेस आईटी सेल की लोकसभा स्तरीय (कांकेर) बैठक भानुप्रतापपुर विधायक कार्यालय में किया गया।*

रिपुदमन सिंह बैस

*भानुप्रतापपुर/*कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर संभाग के प्रभारी श्री मणि वैष्णव जी व सह प्रभारी शुभम वैष्णव जी के निर्देशानुसार व लोकसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नमन झाबक जैन के नेतृत्व में लोकसभा स्तरीय(कांकेर) बैठक भानुप्रतापपुर विधायक कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आईटी सेल के लोकसभा, विधानसभा व जिला कार्यकारणी की समीक्षा की गई। जिसमें भानुप्रतापपुर, डौंडीलोहारा व अंतागढ़ ,कांकेर, केशकाल, संजरी बालोद, गुंडरदेही से उपस्थिति रहे प्रभारी वैष्णव ने आई टी सेल में लोगो को जोड़ मजबूत करने की बात कही*।

वैष्णव जी ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव नजदीक है और हमें इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए अल्प समय में छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया अपनी बात कहने या रखने का एक सशक्त माध्यम है जिसके माध्यम से हम एक जगह बैठकर भी अपनी बातें अधिक से अधिक लोगों व दूर-दूर तक कम समय में पहुंचा सकते हैं। आज सोशल मीडिया से हर व्यक्ति छूटा नही है इसलिए यह अपनी बातें रखने का बहुत ही प्रभावशाली जगह है। आगे उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि जो लोग सोशल मीडिया पर निष्क्रिय हैं ऐसे लोगों को पद से हटाकर सक्रिय व जिम्मेदार लोगो को जगह दिया जाएगा ताकि संगठन का विस्तार एवं मजबूत दोनों हो सके*।

*कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर जी ने आईटी सेल को लेकर कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया प्रचार व अपनी बात पहुंचाने का बहुत ही अच्छा माध्यम है वह आप सभी मिलकर कांग्रेस की बात हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम सक्रियता से करें*

*नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील बबला पाढ़ी जी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना वह जनकल्याणकारी योजनाओं को आप युवाओं के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना है वह 2023 के चुनाव में भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने हैं*

*इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार ठाकुर, कांकेर लोकसभा की सेल के अध्यक्ष नमन झाबक जैन,जिला महामंत्री भगवती गजेंद्र, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र बेंजामिन, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किरण डोंगरे, विधायक प्रतिनिधि मुकेश चंद्राकर, पार्षद नरेंद्र कुलदीप, विजय धामेचा लोकसभा उपाध्यक्ष वीरेंद्र उसेंडी राजू संघोडि़या, अविनाश राय, गणेश मिश्रा, नदीम खान,विकास मित्तल, नागेश कोमरे,इतवारी मंडावी, हर्ष श्रीवास्तव, कृष शर्मा, अनुराग शर्मा, हेमंत पटेल, भरत यादव, नंद कुमार, समीर सहारे, रामेश्वर धाम व आईटी सेल सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे*।

Express MPCG