बडे़डोंगर में आयोजित ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू, शामिल हुए विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम।
भरत भारद्वाज ✍️
कोंडागांव – कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़ेडोंगर स्थित मंदिर परिसर में बस्तर सेवा समिति रामपुर आश्रम चपका के तत्वधान में दो दिवसीय पांच कुंडीय महायज्ञ श्री श्री 1008 बालाजी मंदिर बड़ेडोंगर द्वारा आयोजित किया गया है, इस कार्यक्रम में आज 28 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष शाह केशकाल विधायक संतराम नेताम शामिल हुए।

विधायक संतराम नेताम ने पांच कुण्डीय महायज्ञ में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने यज्ञ कुंड का परिक्रमा कर नारियल अर्पित किए। इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने मंदिर परिसर में शेड हेतु 5 लाख रुपए की घोषणा की।
