गट्टीपलना में देवी देवताओं की परिक्रमा के बाद पारंपरिक वार्षिक देव मेला हुआ संपन्न।
देवी-देवताओं के साथ बड़ी संख्या में पहुचे ग्रामीण ।
भरत भारद्वाज ✍️
कोण्डागांव :- जिले में मेला मड़ई की शुरुआत हो चुकी है, जिले में वनवासियों के द्वारा अनोखी परंपराओं के साथ मेला मंडई को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में 10 फरवरी को कोण्डागांव जिले के फरसगांव ब्लाक अंतर्गत ग्राम गट्टी पलना मे देवी देवताओं के लिए फूल मेला मड़ई का आयोजन किया गया ।
इस मेला मड़ई में ग्राम गट्टीपलना के साथ आस पास गांव के ग्रामीण अपने देवी देवताओं के साथ शामिल हुए । सभी देवी देवताओं ने मेला स्थल की परीक्रमा कर ग्राम देवी शीतला मां की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की । इस मेला मड़ई को सफल बनाने मेला समिति अध्यक्ष जुगदेव नेताम, उपाध्यक्ष हेमलाल नेताम, सचिव प्रदीप नेताम, उपसचिव मनहर मरकाम,ग्राम सरपंच अनिता मरकाम , जयसिंह मरकाम सहित ग्राम के सभी ग्रामीणों, युवाओं का भरपूर सहयोग रहा, साथ ही मेले के उपलक्ष्य कर रात में छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकरंग अरजुंदा का आयोजन किया गया हैं ।
