सत्यानंद जी महाराज द्वारा हंसोपाख्यान का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान हंस रूप में सनक सनकादिक ऋषियों को ज्ञान उपदेश देकर उनका शंका समाधान किया

अभिषेक सिंह ठाकुर ✍️

चारामा 25 फरवरी 2023 विकास खंड चारामा अंतर्गत ग्राम साल्हेटोला में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के षष्ठं दिवस पर व्यासपीठ से परम श्रद्धेय सत्यानंद जी महाराज द्वारा हंसोपाख्यान का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान हंस रूप में सनक सनकादिक ऋषियों को ज्ञान उपदेश देकर उनका शंका समाधान किया ।सर्व का अस्तित्व मैं का बोध कराया ।उन्होंने कहा की संत महापुरुषों के आप्त वचन एवं उनके जीवन चरित्रों का अनुसरण मनुष्य के कल्याण के लिए अति आवश्यक है ।संसार की आसक्ति भक्ति मार्ग में बाधक है ।

यज्ञ प्रयाण कर्ता श्री चुरामन महाराज के अनुसार कल दिनांक 26 फरवरी को परीक्षित मोक्ष ,तुलसी वर्षा एवं यज्ञ की पूर्णाहुति होगी जिसमें प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था होगी । आयोजन समिति के उदय सलाम ,फुलसिंह पटेल ,सत्कार पटेल ,रामजी कुंजाम कमलेश पटेल ,लखन कुंजाम , विजय कुंजाम आजूराम उसेण्डी ,शंकर कुंजाम ने श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में आकर सत्संग का लाभ लेने का अनुरोध किया है ।

Express MPCG