तार्कासुर वध के साथ महाशिवरात्रि के दिन सात दिवसीय शिव पुराण का हुआ समापन।। 
दिनेश साहू, चारामा ✍️
चारामा – नगर में सरार तालाब के समीप शिव मंदिर में श्री श्री सर्वेश्वर महादेव पार्वती मंदिर समिति सरार पारावासियों के तत्वाधान में 12 फरवरी से आयोजित 18 फरवरी तक आयोजित श्री श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ समारोह का समापन हवन पूजन और महा भंडारे के साथ किया गया।इस सात दिवसीय महापुराण कथा का वाचन चारामा के पंडित तिलेश्वर शास्त्री महाराज जी के मुखारविंद से हुआ।महापुराण का समापन महाशिवरात्रि के दिन देव्यवध और तारकासुर वध कथा के साथ हुआ।कथा सुनने प्रतिदिन नगर वासियों की भीड़ देखी गई।
आयोजन को सफल बनाने में सरवेश्वर महादेव समिति का भी सहयोग रहा ।
