ग्राम भूमका में निषाद समाज की ब्लाक स्तरीय बैठक हुई संपन्न,14 अप्रैल को फरसगांव में होगा जिला स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन।
- भरत भारद्वाज✍️✍️
कोंडागांव – 2 अप्रैल दिन रविवार को फरसगांव ब्लाक के ग्राम भूमका में निषाद समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक में आगामी दिनों होने वाले जिला स्तरीय महासम्मेलन के बारे में चर्चा की गई, सभी की सहमति से इस वर्ष 14 अप्रैल को फरसगांव स्टेडियम ग्राउंड में जिला स्तरीय महासम्मेलन मनाने का निर्णय लिया गया है , इस बैठक में फरसगांव , केशकाल ,विश्रामपुरी ,कोडागांव ब्लाक के निषाद समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
आगामी 14 अप्रैल 2023 को जोर-शोर से मनाने का निर्णय लिया गया । आज की बैठक में कोंडागांव निषाद समाज जिला अध्यक्ष राम प्रसाद निषाद, उपाध्यक्ष सुंदर निषाद ,जिला सचिव लोकनाथ निषाद , महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती हेमलता निषाद, एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे ।
