
रायपुर/ कांकेर जिले में सहायक शिक्षक से प्रधानाध्यापक प्राथमिक शाला के लिए किए गए पदोन्नति में बरती गई अनियमितता के चलते जहां एक ओर सीनियर अब जूनियर के अंदर काम करने विवश हो रहे है, वहीीं मामलेे की शिकायत शासन तक पहुंची । मामले में शिकायत की पुष्टि होने पर कांकेर जिले के तत्कालीन प्रभारी जिलाशिक्षाधिकारी आर पी मीरे,डीईओ कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 वीरेंद्र कुमार वट्टी को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर ने निलंबित कर दिया है ।

वर्तमान में आरपी मीरे डीएमसी समग्र शिक्षा के पद पर कांकेर जिले में ही पदस्थ है ।अब निलंबन अवधि में जेडीई कार्यालय जगदलपूर मुख्यालय, वीरेंद्र कुमार वट्टी का मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोयलीबेड़ा (जिला कांकेर) नियत किया गया है ।
दरअसल कांकेर जिले में स्थित बाबुदबेना के प्राथमिक शाला में पदस्थ श्रीमती सरिता ठाकुर एचएम के योग्य होते हुए भी उनका चयन नही हो सका जबकि उनसे 20 जूनियर शिक्षको को पदोन्नति दे दी गई ।मामले की शिकायत होते ही जांच में पदोन्नति प्रक्रिया के पालन में गंभीर कोताही बरतने की पुष्टि होने पर अवर सचिव ,छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग ने निलंबन आर्डर जारी किया है ।
